एक्सरसाइज करने से पहले क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 15:05

Weight Loss Tips: वर्कआउट के दौरान लगती है भूख? जानिए जिम जाने से पहले क्या खाएं

Pre Workout Snack: जिम में वर्कआउट करने से पहले आपको कोई मील जरूर लेना चाहिए. इससे एक्सरसाइज के दौरान एनर्जी बनी रहती है और भूख नहीं लगती. आप इन हेल्दी चीजों को जिम जाने से पहले खा सकते हैं.

Food Before Gym Workout: जिम में घंटों एक्सरसाइज करने के दौरान कई बार तेज भूख लगने लगती है. ऐसे में आपको जिम जाने से पहले कुछ न कुछ खाकर जाना चाहिए. ऐसा करने से वर्कआउट के दौरान आपको थकान महसूस नहीं होगी. जिम में खाली पेट एक्सरसाइज करने से शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है. इसके लिए जरूरी है कि जिम जाने से पहले आप कोई हाई प्रोटीन डाइट लें. इससे वर्कआउट के दौरान एनर्जी लेवल अच्छा रहता है. हां इस बात का भी ख्याल रखें कि जिम जाने से पहले बहुत ज्यादा यानी भरपेट कोई चीज न खाएं. इससे पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. आइये जानते हैं जिम जाने से पहले आपको क्या खाना चाहिए. 

1- बादाम- जिम जाने से पहले आप 1 मुठ्ठी बादाम खा सकते हैं. इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी. बादाम खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है. इससे शरीर को विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर और कैल्‍शियम मिलता है. बादाम कैलोरी में भी कम होता है. 

2- केला और सेब- जिम जाने से पहले आप कोई फल खा सकते हैं. चाहें तो आप 1 केला खा सकते हैं. केले में पोटैशियम होता है, जो एक्‍सरसाइज के दौरान मासपेशियों में आने वाले खिंचाव से बचाता है. केला खाकर शरीर में काफी देर तक एनर्जी बनी रहती है. आप 1 सेब भी खा सकते हैं.

3- ब्राउन ब्रेड- जिम जाने से पहले अगर आपको थोड़ी ज्यादा भूख लगती है तो आप ब्राउन ब्रेड से बना वेजी सैंडविच भी खा सकते हैं. इससे शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलता है. आप वर्कआउट के दौरान एनर्जेटिक फील करते हैं. 

4- अंडा- प्रोटीन से भरपूर अंडा वर्कआउट से पहले खाने के लिए सबसे अच्छा है. आप 2-3 उबले अंडे खा सकते हैं. कोशिश करें कि अंडे का सफेद हिस्सा ही खाएं. इससे आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी और काफी देर तक भूख नहीं लगेगी.

5- दही और बेरीज़- अगर आपको दही पसंद है तो वर्कआउट से पहले 1 कटोरी दही और मुठ्ठीभर पसंदीदा बेरीज मिलाकर खा सकते हैं. इससे शरीर को पोषण मिलेगा और मसल्‍स में खिंचाव नहीं होगा. एक्सरसाइज से पहले खाने के लिए ये हेल्दी स्नैक्स है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info